सिंगरौली, सितम्बर 28 -- मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी की खुदकुशी ने ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके लाखों फैंस को बड़ा सदमा दिया है। जान देने से कुछ घंटे पहले तक डांस वीडियो शेयर करके व्यूज-लाइक्स बटोरने वाली निधि ने आखिर क्यों यह कदम उठाया, इसका राज खुलना बाकी है। फिलहाल उसके आखिरी कॉल और सोशल मीडिया पोस्ट से 'प्यार में दिल टूटने' की बात सामने आ रही है। 'मिस प्रिटी इंडिया' का खिताब जीतने वाली निधि तिवारी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। तिवारी की मौत के बाद पुलिस खुदकुशी की वजहों की तलाश में जुटी है। इस बीच सामने आया है कि शनिवार रात करीब 8 से साढ़े 8 के बीच सोनू सिंह नाम के युवक ने निधि की मां हेमलता तिवारी को फोन किया। फोन पर उसने बताया कि निधि ऊपर वाले कमरे में सुसाइड करने जा रही है। फोन आने के बा...