सिंगरौली, सितम्बर 28 -- सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी की आत्महत्या की गुत्थी उलझती ही जा रही है। नया दावा उसके इंजीनियर बॉयफ्रेंड से जुड़ा सामने आया है। निधि की मां हेमलता तिवारी ने दोनों के बीच के रिश्ते के बारे में कई खुलासे किए हैं, जिनमें बेटी के ऊपर निगरानी करने की बात भी सामने आई है। इसके साथ ही जानिए आखिर पंजाब के रहने वाले इंजीनियर सोनू से निधि की दोस्ती-प्यार हुई कैसे?आखिर 2 बच्चों के पिता से कैसे हुई दोस्ती-प्यार? निधि तिवारी की मां हेमलता के मुताबिक, उनकी बड़ी बेटी निधि मोरवा के होटल ग्रैंड में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। इस इलाके में नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी NCL के ऑफिस हैं। इस कारण यहां बाहरी लोगों का आना-जाना लगातार बना रहता है। इसी सिलसिले में सोनू भी सिंगरौली आता-जाता था। पंजाब का रहने वाला सोनू NCL आउटसोर्सि...