मधुबनी, मार्च 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर के निधि चौक पर आयोजित होली मिलन समारोह में आपसी सद्भाव, भाईचारे और विकास का संदेश गूंजा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधुबनी विधायक माधव आनंद ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का अमूल्य पर्व है। यह पर्व लोगों को गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलने और रिश्तों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शहर विकास की पटरी पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें महापौर अरुण राय का महत्वपूर्ण योगदान है। नगर निगम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर स्ट्रार्म ड्रेनेज प्रोजेक्ट, तिरंगा लाइट और विभिन्न सड़कों को पूर्ण करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौके पर कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं महापौर अरुण राय ने कहा कि शहर के व...