कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शहर की शटलर निधि कनोडिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। आठ से 10 जनवरी के बीच हुई प्रतियोगिता में निधि ने 50 वर्ष व उससे अधिक आयुवर्ग की महिला युगल में मधु ज्ञानचंदानी के साथ मिक्स्ड युगल वर्ग में हंसवीर के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। सिविल लाइंस निवासी निधि इससे पहले महाराज वीरभद्र सिंह मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक तथा नेशनल मास्टर में दो रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त कर चुकी हैं। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही निधि ने बताया कि आयरन मैन खिलाड़ी प्रणय द्विवेदी से प्रेरित होकर खेल से नाता जोड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.