लखनऊ, मार्च 27 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले लखनऊ समेत सभी छह जिलों (रायबरेली, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव व सीतापुर) में 'निधि आपके निकट 2.0' शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के दौरान पेंशन, दावा निपटान, केवाईसी अपडेट व पीएफ संबंधी अन्य मामलों में मिली शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-दो (प्रशासन) आशीष कुमार ने बताया कि शिविरों के मिली कुल 78 शिकायतें में से 71 का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही, उपभोक्ता फोरम से संबंधित लंबित प्रकरणों की विशेष रूप से समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इस दौरान यूएएन एक्टिवेशन, ऑनलाइन क्लेम, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट व उमंग एप के उपयोग के संबंध में जागरूकता व प्रशिक्षण भी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.