मेरठ, अप्रैल 27 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में सोमवार को सुनियोजित निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नियोक्ताओं, अंशधारकों एवं पेंशनरों ने भाग लिया। उन्हें दावा भुगतान, केवाइसी व पेंशन सम्बन्धी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में कुल 89 शिकायतों में से 88 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मेरठ जिले में प्राप्त कुल चार शिकायतों में से सभी चार का, सहारनपुर में प्राप्त कुल 13 में से 13 का, मुजफ्फरनगर में प्राप्त 13 शिकायतों में से 13, शामली में आठ में से आठ का, बिजनौर में 15 में से 15 का, बागपत में प्राप्त कुल एक शिकायत का, बुलंदशहर में नौ में से न...