मेरठ, जून 29 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ तथा गाजियाबाद में सोमवार को सुनियोजित निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नियोक्ताओं, अंशधारकों एवं पेंशनरों ने भाग लिया। उन्हें दावा भुगतान, केवाइसी व पेंशन सम्बन्धी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में कुल 76 प्राप्त शिकायतों में से 19 का मौके पर ही निस्तारण किया।सहारनपुर जिले में प्राप्त कुल 10 शिकायतों में से 03 का, बिजनौर जिले में प्राप्त कुल 05 शिकायतों में से 05 का, बागपत जिले में प्राप्त कुल 01 शिकायतों में से 01 का, हापुड़ जिले में प्राप्त कुल 11 शिकायतों में से 10 का निस्तारण मौके पर कर दिया।साथ यह भी पढ़ें- ...