निधि आपके निकट कार्यक्रम में 85 लोगों ने लिया हिस्सा
नोएडा, जून 29 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर 127 स्थित एम/एस संवर्धना मदरसन ग्लोबल मैनेजमेंट सर्विसेज और सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 85 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 52 लोगों ने शिकायत और जानकारी के लिए पंजीकरण कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रवर्तन अधिकारी अवनीश कुमार मीना ने किया जबकि अध्यक्षता क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के अधीन कर्मचारियों, अंशदाताओं, पेंशनर्स और सदस्यों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना और उनमें विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरुकता पैदा करना था। यह भी पढ़ें- 15 जिलों में ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.