गोरखपुर, जनवरी 27 -- गोरखपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को निधि आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 36 शिकायतों में से 34 का निस्तारण कैम्प में ही कर दिया गया l कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों का जीवन प्रमाण पत्र को नए एप से अपडेट किया गया। पेंशनरों को घर बैठे इसे अपडेट करने की जानकारी दी गई। कैंप में पहुंचे भविष्य निधि सदस्यों को ई नामिनेशन, पैन, बैंक खाता केवाईसी का महत्व समझाते हुए अविलंब अपडेट करने के लिए आह्वान किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत परिक्षेत्र में अब तक 1400 से अधिक प्रतिष्ठानों ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिम्मेदारों ने बताया कि 30 अप्रैल तक योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.