सहरसा, मई 10 -- महिषी। महिषी निवासी पूर्व प्राचार्य डॉ गिरिधर झा प्रफुल की 72 वर्षीया धर्मपरायण पत्नी आशा झा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही महिषी सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहती थीं। उनके निधन पर पंचायत की मुखिया सोनी कुमारी, सरपंच दुर्गा कुमारी, पंसस आशुतोष झा, इन्द्रकुमार दास, प्रो अशोक झा, संजय झा, मनीष झा, प्रो नन्दकिशोर चौधरी एवं शिवशंकर राय सहित कई लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- निधन से महिषी में शोक की लहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...