सहरसा, जनवरी 8 -- सोनवर्षा राज। बसनही थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव निवासी पीएनबी सीएसपी संचालक 38 वर्षीय अमित केशरी का इलाज के दौरान पटना में निधन हो गया। रविवार की रात अचानक उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें पटना में भर्ती कराया। मंगलवार देर रात इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के 9 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। अमित केशरी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.