गिरडीह, मार्च 26 -- गिरिडीह। गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा बुधवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दयानंद कश्यप के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। दयानंद कश्यप का निधन 23 मार्च को हुआ था। शोकसभा में समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद साहू ने कहा कि दयानंद कश्यप समाज के लिए अमूल्य धरोहर थे। उनके निधन से साहू समाज के साथ पूरा झारखंड प्रदेश मर्माहत है। शोकसभा में जिलाध्यक्ष बालगोविंद साहू, महासचिव धर्म प्रकाश, संरक्षक ब्रजनंदन प्रसाद, नारायण साव, संजय कुमार साहू, हरगौरी साहू, श्यामसुंदर साहा, शिवनाथ साव, मनोज साहू, प्रदीप कुमार साव, प्रमोद साहू आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.