इटावा औरैया, दिसम्बर 16 -- भरथना। दस दिनों से बीमार चल रही श्री राधे राधे सेवा ट्रस्ट के सदस्य पाड़ियापुर के अनिल कुमार की सात वर्षीय पुत्री अनन्या यादव का निधन हो गया। अनन्या के निधन की सूचना मिलने पर श्री राधे राधे सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीन कुमार, राहुल यादव, प्रेम यादव, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार व लालू यादव उनके निवास पहुंचे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में धैर्य व साहस बनाए रखने की सांत्वना दी। इस दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...