पूर्णिया, मई 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली के पिता डॉ. निजामुद्दीन खान के आकस्मिक निधन पर जिला खेल संघ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जिला खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, उपाध्यक्ष अचिंतो कुमार बोस, सचिव अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष एम एच रहमान, नीरज सिन्हा, अमर भारती, आलोक लोहिया, रीना बाखला आदि ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक थे। समाज सेवा में भी वह अग्रणी भूमिका निभाते थे। उन्होंने स्कूल और मदरसा के लिए अपनी जमीन दान देने का काम किया। वे एक नेक दिल इंसान थे। जिला खेल संघ के संरक्षक नीलम अग्रवाल ने कहा वह हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.