बलिया, फरवरी 3 -- नगरा। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व नगरा सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक सदस्यों में शामिल युगल किशोर मिश्र के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया तथा चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्कूल के प्रबंध समिति अध्यक्ष मुरली यादव स्व. मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनको सृजनात्मक व्यक्तित्व का धनी बताया। प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि एक स्वयंसेवक के जितने भी गुण होने चाहिए वह उनके अंदर थी। इस मौके पर प्रबंधक अरविंद कुमार मिश्र, राधेश्याम सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, बाबूराम सिंह, राजू सिंह चंदेल, सौरभ किशोर मिश्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...