प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- प्रतापगढ़। निधन के बाद रिटायर शिक्षक की देह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज को सौंप दी गई। देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि ग्राम रैचन पुर, कोटवा शुकुलपुर निवासी 80 वर्षीय श्रीनिवास मिश्र पहाड़पुर इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक रहे। उन्होंने पांच साल पहले देहदान का संकल्प पत्र भरा था। मंगलवार सुबह हॉस्पिटल में उनका निधन होने पर उनके बेटे संतोष मिश्र ने मेडिकल कॉलेज में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देहदान किया। अभियान प्रमुख ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को यह तीसरी देह समर्पित की गई है। पहला देहदान पट्टी क्षेत्र के देढ़ूआ निवासी रमेश चंद्र मौर्य का अक्तूबर 2025 में किया गया था, दूसरा देहदान ग्राम रैचन पुर कोटवा शुकुलपुर से कमला मिश्रा का जनवरी 2026 में और तीसरा देहदान मंगलवार को श...