निधन की खबर पर मेयर व झरिया विधायक पहुंची, शोक
धनबाद, अप्रैल 4 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। झरिया विधायक रागिनी सिंह के निजी सहायक अवधेश राय उर्फ बबुआ पाठक की माता राम प्यारी देवी (100) का शुक्रवार सुबह लोयाबाद स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे काफी समय से वृद्धावस्था जनित समस्याओं से जूझ रही थी। उनके निधन की खबर फैलते ही लोयाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल बन गया। राम प्यारी देवी अपने पीछे चार पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शोक व्यक्त करने वालों में धनबाद के मेयर संजीव सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो, कांग्रेस जिला महासचिव राजकुमार महतो, पार्षद रामेश्वर तुरी, वरिष्ठ समाजसेवी जय प्रकाश पांडेय, दुर्गा पूजा समिति के सचिव बिजेंद्र पासवान, प्रधानाध्यापक विनोद रोस्तोगी, एसी एसटी महासचिव एसएस प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.