प्रयागराज, मई 20 -- शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) के कार्यालय में नियमित रूप से न बैठने को लेकर राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने शासन से शिकायत की है। संघ के प्रांतीय महामंत्री अरुण यादव और प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा है कि लगभग एक माह से अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित रह रहे हैं। इससे शिक्षकों की पदोन्नति, नाम संशोधन, ज्वाइनिंग तिथि सुधार और सेवा संबंधी कई पत्रावलियां लंबित पड़ी हैं। दूर-दराज जिलों से आने वाले शिक्षक भीषण गर्मी में प्रयागराज पहुंचते हैं, लेकिन कार्य न होने से निराश लौट जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...