हरिद्वार, फरवरी 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड देहरादून में निदेशक अजय नौडियाल एवं मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के साथ की गई अभद्रता एवं मारपीट की घटना का असर हरिद्वार में भी देखने को मिला। रोशनाबाद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारी इस कृत्य को समाज के मूल्यों, शिष्टाचार और कानून व्यवस्था के विरुद्ध मानते हुए आहत हैं। जनपद हरिद्वार कार्यकारिणी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। प्रांत तथा मण्डल कार्यकारिणी के आह्वान पर सभी कर्मचारी अपने अधिकारियों और सहकर्मियों के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने को तैयार हैं। दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के विरोध में कार्यालय मुख्य शिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.