बांदा, सितम्बर 3 -- अतर्रा। महाविद्यालय में तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रबंध समिति की वैधता को लेकर उठे विवाद के बाद की गई है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्रा ने उप जिलाधिकारी अतर्रा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि प्रबंध समिति के वर्तमान प्रबंधक की सदस्यता और वैधता विवादित एवं विचाराधीन होने के बावजूद रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही हैं। उन्होंने मामले की जांच कराने और जांच पूरी होने तक नियुक्ति संबंधी कार्यों पर रोक लगाने की मांग की थी। उधर, उच्च शिक्षा निदेशालय के आदेश में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि अतर्रा महाविद्यालय की प्रबंध समिति का अनुमोदन अग्रिम आदेशों ...