निदेशक से लंबित एसीपी लागू करने की मांग
देहरादून, जुलाई 23 -- निदेशक से लंबित एसीपी लागू करने की मांग देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा नर्सिंग संघ ने दून मेडिकल कॉलेज सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों को लंबित एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) का लाभ जल्द दिए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ अध्यक्ष नीलम अवस्थी एवं महामंत्री रवि परमार की ओर से चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य को ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि समय पर एसीपी का लाभ नहीं मिलने से वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है। संघ का कहना है कि लंबे समय से प्रक्रिया लंबित होने के कारण कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.