लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में कर्मियों ने नई निदेशक हर्षिता माथुर से गुरुवार को मुलाकात की। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह यादव व महामंत्री अभिषेक वाजपेयी ने निदेशक से मांग की कि कर्मचारियों की लंबित प्रोन्नति को शीघ्र किया जाए। वहीं एसीपी भी कर्मियों को शीघ्र दी जाए। निदेशक कर्मियों को आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार कर उन्हें पूरा कराएंगी। कर्मियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह विभाग को आगे बढ़ाने के लिए उनका पूरा सहयोग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...