रामनगर, फरवरी 25 -- रामनगर, संवाददाता। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हुए हमले के विरोध में रायपुर विधायक उमेश शर्मा और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रदेश में गुंडागर्दी व बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त किया। रणजीत सिंह रावत ने कहा कि एक प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी के साथ उसके ही कार्यालय में मारपीट और हमला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना दर्शाती है कि सत्ता के संरक्षण में कुछ लोग खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.