रांची, फरवरी 28 -- रांची। सीएमपीडीआई के मयूरी हॉल में शनिवार को तीन सदस्यों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इनमें निदेशक (तकनीकी) शंकर नागाचारी, महाप्रबंधक रमेश थियागराजन और सैंपलिंग टेक्निशियन दिनेश राम शामिल थे। निदेशक राजीव कुमार सिन्हा एवं नृपेंद्र नाथ ने कर्मियों को शॉल, प्रतीक चिह्न और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में प्रलय भट्टाचार्जी, देवेंद्र तिवारी सहित यूनियन के कई प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...