काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के परियोजना निदेशक एमआर आर्या ने सोमवार को काशीपुर सर्किल के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर मार्च माह में बकायेदारों से वसूली को लेकर समीक्षा की। निदेशक ने कहा कि मार्च माह में वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य अभियंता आरएस अधिकांता, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार यादव, अधिशासी अभियंता अर्जुन पाल सिंह, अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल सहित अन्य अवर अभियंता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.