कौशाम्बी, जुलाई 13 -- जून माह में विभागीय कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान निदेशक पंचायत राज अमित कुमार सिंह को विकास खंड चायल की प्रगति बेहद खराब मिली। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत चायल राज किशोर भारतीय को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि चायल ब्लॉक में विभागीय योजनाओं की प्रगति ठीक नहीं है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों की माह जून की उपस्थिति असंतोषजनक है। इससे साफ है कि एडीओ पंचायत द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं किया जा रहा है। इस पर निदेशक ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो बिंदुओं पर स्पष्टीकरण 15 दिन के भीतर देने का निर्देश दिया है। पहला ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायक...