निदेशक ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर दिया जोर
रांची, जुलाई 23 -- खूंटी, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की अभियान निदेशक रंजीता हेम्ब्रोम और संयुक्त निदेशक शाशिन्द्र कुमार बड़ाईक ने गुरुवार को खूंटी प्रखंड के खिजरी गांव का दौरा कर स्वच्छता और ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के काम निरीक्षण किया। गुटजोरा पंचायत भवन में आयोजित स्वच्छता संवाद में उन्होंने ग्रामीणों से शौचालय का नियमित उपयोग करने, पात्र परिवारों को शौचालय निर्माण कर 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का लाभ लेने तथा स्वच्छता संबंधी व्यवहार अपनाने की अपील की। अधिकारियों ने जल सहियाओं के माध्यम से जनजागरुकता अभियान को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने आगामी ग्राम सभा (जीपीडीपी) में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा एसएलडब्ल्यूएम योजनाओं को ग्राम विकास योजना में शामिल करने का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.