नोएडा, मई 23 -- फर्जी हस्ताक्षर से इस्तीफा पत्र तैयार कर गड़बड़ी की कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कंपनी के एक निदेशक ने साझेदारों और उनके परिजनों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

कंपनी का परिचय शहर की जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में रहने वाले उदय चौधरी ने न्यायालय को बताया कि सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में उनकी एक कंपनी है। कंपनी में उनके अलावा तीन अन्य निदेशक है, जिनमें उदय चौधरी की 20 प्रतिशत, कुणाल जैन की 70 प्रतिशत और मुकुल सिंह कुशवाहा की दस प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मुख्य संचालन कुणाल जैन द्वारा किया जाता था, जबकि उदय चौधरी स्लीपिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे ...