रांची, जून 17 -- रांची। रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने न्यूरो ओपीडी में मरीजों को परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के साथ मरीजों की सेवा और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। ओपीडी से पहले उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर ड्यूटी से गायब कर्मचारियों को फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एक मरीज के परिजन ने उनके इलाज की सराहना की। प्रबंधन ने कहा कि बेहतर सेवाओं के लिए यह निगरानी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...