निदेशक ने तंबाकू निषेध की दिलाई शपथ
रांची, मई 31 -- नामकुम, संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को आईपीएस परीक्षागृह में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने युवाओं से तंबाकू और अन्य नशों से दूर रहने तथा नशामुक्त झारखंड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। झा ने कहा कि झारखंड में प्रतिवर्ष 35 से 40 हजार कैंसर मरीजों की पहचान होती है, जिनमें 40 से 45 प्रतिशत मरीज ओरल कैंसर से प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन मुख कैंसर का प्रमुख कारण है और जागरूकता व रोकथाम के माध्यम से इस चुनौती पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.