वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के सिविल खंड के जेई अमित कुमार सिंह को अपमानित करने के मामले में निदेशक तकनीकी जितेंद्र नलवाया ने पीड़ित से जानकारी ली। इस दौरान अवर अभियंता ने एक्सईएन अनिरुद्ध चौरसिया की ओर से कथित दुर्व्यवहार से अवगत कराया। जेई ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी श्वेता रानी और मेसर्स एसएमएम फर्म के प्रतिनिधि के साथ जौनपुर स्थित प्रसाद पॉलिटेक्निक उपकेंद्र में चल रहे कार्यों की प्रगति पर बातचीत हो रही थी। तभी एक्सईएन ने सबके सामने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। हालांकि जेई ने इसका विरोध भी किया। जेई ने यह भी बताया कि गलत बिल पास नहीं करने पर एक वर्ष का यात्रा भत्ता (टीए) और विभागीय मद से किए गए व्यय का भुगतान भी छह माह रोके रखा है। निदेशक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.