कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने सोमवार देर शाम कानपुर पहुंचे। उन्होंने कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित सर्वोदय विद्यालय छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों संग भोजन करके उनकी समस्याओं को भी सुना।लखनऊ के सर्वोदय विद्यालय में छात्रों के विरोध के बाद विभागीय अधिकारियों ने हकीकत जानने के लिए सीधे छात्रावास की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाज कल्याण के निदेशक संजीव सिंह ने छात्रावास के शौचालय, रसोई, भोजनालय, छात्रों के कमरे और कक्षाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर रात का भोजन भी किया और भोजन की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष आकलन किया। निदेशक ने छात्रों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं, पढ़ाई ...