निदेशक ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया
अलीगढ़, सितम्बर 24 -- अलीगढ़। ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार को संचालित योजनाओं का गुरुवार को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक पवन कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आरसेटी परिसर में संचालित क्लासरूम, प्रशिक्षण लैब, कार्यशालाओं और अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से देखा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, प्रशिक्षुओं की संख्या, प्रशिक्षण की गुणवत्ता व प्रशिक्षण के उपरांत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निदेशक पवन कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने आरसेटी के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों से संवाद कर प्रशिक्षण व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.