सराईकेला, जुलाई 16 -- सरायकेला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मलेरिया के राज्य स्तरीय प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा ने बुधवार को सरायकेला सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में मलेरिया की वर्तमान स्थिति और इसके प्रकोप की विस्तृत जानकारी ली। अस्पताल निरीक्षण के क्रम में मिशन निदेशक सीधे वार्डों में पहुंचे। वहां भर्ती मलेरिया मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से मिल रहे इलाज, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में उनका फीडबैक लिया। मरीजों से बातचीत के बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात, मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

मलेरिया से बचाव के उपाय बैठक में उन्होंने क्षेत्र में मलेरिया के फैलाव ...