गोंडा, जनवरी 23 -- बेलसर । राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पौधशाला बेलसर का शुक्रवार को केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊ के निदेशक डॉ. शैलेंद्र राजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम, अमरूद, नींबू और लीची के मदर प्लांट्स की गुणवत्ता जांची और नर्सरी प्रबंधन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निदेशक डॉ. राजन ने पौधों के स्वास्थ्य और उनकी उत्पादन क्षमता का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने नर्सरी संचालक विजय मिश्रा को पौध तैयार करने की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से कलम बांधने और गुटी विधि के सही समय, सामग्री चयन और देखभाल प्रबंधन पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान आरएन सहाय, मनोज सिंह, धीरेंद्र झा, केसी मिश्रा, संजय शुक्ला, परवीन, अरुण और पूजा उपस्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.