जामताड़ा, जून 13 -- जामताड़ा। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य जामताड़ा जिले में शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है। सीएमएमएस पोर्टल पर 12 जून 2026 तक जिले की प्रगति 100 प्रतिशत दर्ज होने पर झारखंड जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक ने उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार को शुभकामनाएं दी हैं। निदेशक ने उपायुक्त के कुशल नेतृत्व, बेहतर नियोजन और सतत निगरानी की सराहना करते हुए जामताड़ा को राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल बताया। वहीं उपायुक्त आलोक कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, प्रगणकों, तकनीकी सहायकों एवं कर्मियों को देते हुए उनके सामूहिक प्रयास और निष्ठा की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...