कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- भदोही जनपद में तबादला पर जिले से जाने वाले कर्मचारियों का ब्यौरा निदेशालय को नहीं भेजा जा रहा था। निदेशक ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जवाब तलब किया तो डीपीआरओ ने आनन-फानन सूचना भेज दी है। निदेशक की यह कार्रवाई विभाग में चर्चा का विषय बनी है। भदोही जनपद में सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। जिले में तैनात सफाई कर्मचारियों से पूछा गया है कि कितने लोग भदोही जाना चाहते हैं। तीन कर्मचारियों ने भदोही जाने के लिए अपनी रजामंदी जाहिर की है। इन कर्मचारियों का विस्तृत ब्यौरा भेजा जाना था। इसके लिए निदेशालय की ओर से बार-बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सूचना मांगी जा रही थी, लेकिन डीपीआरओ कार्यालय से सूचना नहीं भेजी जा रही थी। इस पर निदेशक अमित कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह से जवाब तलब कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.