वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वित्त) संतोष कुमार जड़िया का 22 फरवरी को कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके साथ ही मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का अतिरिक्त चार्ज भी वापस ले लिया गया। चर्चा है कि वह अपना कार्यकाल बढ़वाने में जुटे हैं। यदि ऐसा हुआ तो इस बार चौथी बार कार्यकाल बढ़ेगा। इसके पहले भी जाड़िया का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। इसके लिए कई दिनों तक लखनऊ में डेरा जमाए रहे। जिसके चलते भुगतान समेत कई अन्य कार्य प्रभावित हुआ। कार्यकाल समाप्त होने के बाद अबतक किसी निदेशक की नियुक्ति नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि निदेशक का चार्ज किसी अन्य को नहीं दिये जाने से करोड़ों का भुगतान फंसा है। बता दें कि वर्तमान में निदेशक वित्त से पहले निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन का पद पिछले कई महीने से खाली चल...