कोडरमा, फरवरी 22 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रांची के होटल में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव में विवेकानंद कान्वेंट स्कूल, चाराडीह (कोडरमा) के निदेशक अनिल कुमार को "रवीन्द्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय अवार्ड" से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे पुरस्कार से विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस करता है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 22 वर्षों से विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई राजकीय एवं राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा सम्मेलनों और आयोजनों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इन मंचों पर देशभर के सम्मानित शिक्षाविदों के सानिध्य एवं...