निदेशकों की गिरफ्तारी के बाद रकम वापसी की जागी उम्मीद
बदायूं, सितम्बर 10 -- अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के सहारे अपने सुनहरे भविष्य के सपने देखने वाले निवेशकों को उस वक्त गहरा सदमा लगा था जब फाइनेंस कंपनी के निवेशक ठगी के बाद भाग गए थे। इसके बाद तमाम कानूनी कार्रवाई हुईं, लेकिन पैसा वापसी की उम्मीद खत्म हो चुकी थी। कंपनी में पैसा लगाते समय किसी ने बेटी की शादी का सपना देखा था, किसी ने अपना मकान खरीदने की तैयारी की थी तो किसी ने बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों के लिए रकम सुरक्षित समझकर जमा की थी। ऐसे में जब कंपनी में ताले लटके तो सभी यह मान चुके थे कि उनकी रकम डूब चुकी है। मगर, अब निदेशकों की गिरफ्तारी के बाद निवेश करने वाले परिवारों में एक बार फिर रकम वापसी की उम्मीद जागी है। यह भी पढ़ें- करोड़ों की रकम कहां-कहां खपाई, अब रिमांड पर खुलेंगे राजपैसे की वापसी की उम्मीद कंपनी के बंद होने के बाद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.