निदा खान कहां है? TCS यौन उत्पीड़न मामले में तलाशी तेज, पुलिस ने तीन टीमों को मुंबई भेजा
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- टीसीएस यौन उत्पीड़न मामले में नासिक पुलिस ने फरार आरोपी निदा खान की तलाश तेज कर दी है। शुक्रवार को तीन टीमों को मुंबई भेजा गया है ताकि उसे ट्रेस किया जा सके। इस बीच, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस यौन उत्पीड़न मामले की अपनी आंतरिक जांच के लिए स्वतंत्र काउंसल की नियुक्त कर दी है। टीसीएस नासिक मामले की जानकारी इस महीने सामने आई, जब कंपनी के अशोका मार्ग स्थित ऑफिस में कुछ कर्मचारियों ने सहकर्मियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, बलात्कार और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई। 26 मार्च से 3 अप्रैल के बीच नासिक सिटी पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ 9 FIR दर्ज कीं। आरोपियों के आचरण में अनचाहा स्पर्श, अश्लील टिप्पणियां और धार्मिक जबरदस्ती शामिल थी। आठ में से 7 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है। केवल निदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.