नितेश बने लोजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
बांका, जून 18 -- अमरपुर। अमरपुर शहर के व्यवसायी नितेश पोद्दार को लोजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बुधवार को प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निराला ने अमरपुर पहुंच कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोजपा आज भी उन घरों में दिया जलाने का काम कर रही है जहां अंधेरा था। उन्होंने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ पार्टी प्रदेश में काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नितेश पोद्दार जैसे उर्जावान युवा को जिम्मेदारी मिलने से संगठन मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बांका जिले के लोग पार्टी के साथ जुड़ेंगे। इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव, प्रखंड अध्यक्ष विनीत साह, अरुण कुमार, बरूण मधुकर, सुमन कुमार, कैलाश दास, शंकर पासवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.