पिथौरागढ़, जनवरी 29 -- पिथौरागढ़। खातेगांव निवासी नितिन उपरारी को नेशनल यूथ इंस्पिरेशन अवार्ड 2026 दिया जाएगा। भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन के ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। बताया भारत मंडपम नई दिल्ली में 27 फरवरी को आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें अवार्ड दिया जाएगा। बताया नितेश सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मृति में आयोजित सरदार 150 राष्ट्रीय पदयात्रा में भी जनपद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही वे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्ति के लिए भी कार्य कर रहे है। नितेश को अवार्ड मिलने की घोषणा पर जनप्रतिनिधियों, युवाओं ने शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.