नितीश के आगे अफगान नतमस्तक
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मैदान पर बजते अफगानी गीतों के बीच मंगलवार को भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को अपनी धुन पर नचाया। दिलचस्प बात यह रही कि सबसे सफल गेंदबाज नितीश कुमार रेड्डी रहे जिनकी पिछले मैच के बाद पांचवें गेंदबाज के तौर पर आलोचना हो रही थी। उन्होंने तीन विकेट झटके। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सका। टॉस एक बार फिर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम रहा। पिछले 12 मुकाबलों में से 11 बार उन्होंने टॉस जीता है। इस मामले में वह पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव से ज्यादा सौभाग्यशाली रहे हैं। पिछला मुकाबला पिच नंबर 4 पर था मगर मंगलवार को मुकाबला पिच नंबर छह पर खेला गया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया। मजेदार यह रहा कि पहला रन बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.