लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद पर नवनियुक्त आईएएस अधिकारी नितीश कुमार ने गुरुवार को विधिवत अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया। उन्होंने बीती शाम केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए पंकज कुमार से कार्यभार ग्रहण कर लिया था। नितीश कुमार दक्षिणांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक से यहां स्थानान्तरित हुए हैं। वे 2010 बैंच के अधिकारी हैं और अयोध्या एवं बरेली के जिलाधिकारी के अतिरिक्त कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.