समस्तीपुर, जनवरी 20 -- चकमेहसी । भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। हर्ष जताने वालों में भाजपा पश्चिमी मंडल के मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, महेश चौरसिया, विजय शर्मा, राजीव ठाकुर आदि शामिल हैं। इधर चकमेहसी में भाजपा के किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता अंकित कुमार त्रिवेदी ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...