हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के डहरिया में जनवरी में हुए नितिन हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है। दो दिन के भीतर इसे सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। पूरे घटनाक्रम और गवाहों के बयान इस चार्जशीट में शामिल किए गए हैं। चार जनवरी 2026 को जज फार्म मुखानी निवासी नितिन लोहनी पुत्र कैलाश चंद्र लोहनी की पार्षद अमित बिष्ट ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नितिन रात के समय अमित के पुत्र जय बिष्ट से मिलने के लिए उसके घर के बाहर पहुंचा था। इसी दौरान पार्षद अमित ने बंदूक उठाई और दोमंजिले से ही गोली चला दी। भागते हुए नितिन के पीठ पर छर्रे लग गए थे और अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। जबकि उसका दोस्त भागने में सफल रहा था। मामले में मुख्य हत्यारोपी पार्षद और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने इस घटना की चार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.