हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी। डहरिया में हत्यारोपी पार्षद ने जो गोली नितिन की पीठ पर चलाई थी, उसके छर्रों ने उसके पेट और छाती के अंदरूनी अंगों तक घाव कर दिए थे। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। गोली के छर्रे पीठ की कई हड्डियों में घुसे थे। गोली लगने के बाद 100 मीटर दूर जाकर नितिन नाले में गिर गया था। करीब 20 मिनट तक वह घायल अवस्था में नाले में पड़ा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद जब उसे उठाया तो उसकी सांसें चल रही थीं। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया था। बीते रविवार रात डहरिया में जज फॉर्म निवासी नितिन लोहनी को हत्यारोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने गोली मार दी थी। नितिन अपने दोस्त कमल भंडारी के साथ पार्षद के बेटे जय से मिलने पहुंचे थे। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि गोली काफी करीब से चली थी, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.