रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- मयंक त्यागी, किच्छा। युवा भाजपा नेता नितिन वाल्मीकि को पार्टी के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता एवं संगठनात्मक योगदान को देखते हुए उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य के रूप में नामित किया है। नितिन वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी एवं सरकार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगे। वह सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- 2027 चुनाव में धामी के नेतृत्व में उतरेगी भाजपा, शीर्ष नेतृत्व का बढ़ता भरोसा यह भी पढ़ें- शंकर के परिषद में सदस्य बनने पर खुशी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...