पटना, मार्च 5 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन करने से पहले पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। प्रदेश कार्यालय में उनका भव्य स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़े भी बजे। इस दौरान पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता कार्यालय में मौजूद थे। भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार शिवेश राम भी पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। नितिन नवीन पार्टी कार्यालय में 11.15 बजे आये थे और करीब आधे घंटे वहां रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श भी किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी आदि नेता उपस्थित थे। वहीं, बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लि...